Breaking News

भगवान चित्रगुप्त महाराज जी का प्रकटोत्सव उत्सव धूमधाम से मना

आमोद श्रीवास्तव
सुल्तानपुर/लखनऊ.अखिल भारतीय कायस्थ महासभाv सुल्तानपुर ईकाई द्वारा देर रात 8:30 बजे सुल्तानपुर अभाकाम जिला अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के कैंप कार्यालय पर भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें नगर के सम्भ्रांत चित्रांश बंधुओं ने भगवानबढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान चित्रगुप्त के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूर्ण मनोभाव और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान चित्रगुप्त की सस्वर आरती की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ चित्रांश अनिल श्रीवास्तव व गिरिजा श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव पर प्रकाश डाला और बताया कि दुर्लभ ग्रंथों में ही चित्रगुप्त भगवान के सही प्राकट्योत्सव तिथि का उल्लेख मिलता है। जिला अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि चैत्र मास का सही नाम चित्र मास है जो भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य से संबंधित है जिसे बिगड़े हुए उच्चारण में अब चैत्र मास कहा जाता है।

अनेकों ग्रंथों में इस बात का उल्लेख है कि चैत्र पूर्णिमा को भगवान चित्रगुप्त का विधिवत पूजन करने से जीवन भर किए हुए पापों का नाश हो जाता है। कहा कि ब्रह्मा जी द्वारा 12 वर्षों की कठोर तपस्या के बाद उनकी काया से भगवान चित्रगुप्त जी प्रकट हुए थे। कायस्थ जनों ने हाथों में पुष्प लेकर भगवान चित्रगुप्त की स्तुति और मंत्र जाप किया ।प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम अगले वर्ष तक के लिए स्थगित किया गया। सभा में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव , अभाकाम के जिला महामंत्री वीरेंद्र श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट इंप्लाइज यूनियन के गिरिजा श्रीवास्तव, दीनबंधु श्रीवास्तव , रवींद्र श्रीवास्तव ,रवि श्रीवास्तव ,अशोक श्रीवास्तव ,राजकुमार श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव ,अरविंद श्रीवास्तव ,सुनील श्रीवास्तव सहित नगर वह रानीपुर कायस्थ के सम्भ्रांत चित्रांश जन उपस्थित रहे।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *