Breaking News

रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के सभापति बने ब्रजेश पाठक

लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यक्षेत्र व्यापक है। आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सोसाइटी द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है।

पूरे भारत में 1100 से अधिक शाखाएं हैं। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाती है, जैसे कि प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, रक्त दान अभियान और विभिन्न बीमारियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।

उन्होंने कहा कि सोसाइटी मानवीय सिद्धांतों और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भी काम करती है, जैसे कि निष्पक्षता, निस्वार्थता और एकता।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी युद्ध या संघर्ष के दौरान घायलों और युद्ध बंदियों की मदद करने में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। डिप्टी सीएम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के चुनाव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

चुनाव अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने जानकारी दी कि चुनाव के दौरान सोसाइटी की राज्य शाखा के सभापति पद हेतु उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु अरुण कुमार सिंह का नाम फतेहपुर चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पूर्व उप सभापति अखिलेंद्र शाही ने इस पर सभा का समर्थन मांगा, जिस पर सदन ने सर्वसम्मति से ध्वनि मत से समर्थन किया। शाही द्वारा विगत वर्षों में सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

Check Also

मौसम की मार से आहत किसानों को राहत पहुंचाएगी योगी सरकार

लखनऊ : 14 मई, 2026     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *