Breaking News

भक्तिमय हुआ राजभवन का परिसर

लखनऊः 21 जनवरी, 2024

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत और भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में राजभवन परिसर में भक्ति कार्यक्रमों का सिलसिला आज भी जारी रहा।  राज्यपाल जी ने आज इस अवसर पर राजभवन स्थित मंदिर में आरती और पूजा अर्चना की। आज यहां स्थित शिव मंदिर  में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ, राम रक्षा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा का पाठ के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन के माध्यम से भगवान श्री राम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम उपरांत श्रद्धालु जनों में प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारीगण,कार्मिकों व अध्यासियों ने उल्लासपूर्वक प्रतिभाग किया।
ज्ञात हो कि भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को राजभवन स्थित सभी मंदिरों  के अतिरिक्त समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी गयी है। इस अवसर पर यहां के अध्यासितों द्वारा भी अपने अपने निवास स्थलों की सजावट की जा रही है।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *