Breaking News

सत्य सनातन नारी संगठन व एलजेए ने गरीब महिलाओं को बांटे कंबल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक साथ 5000 महिलाओं के द्वारा सुंदरकांड पाठ करके विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में यूपी के कई शहरों में मुहिम चला रखी है और इसमें लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन का साथ भी मिला है। उक्त बात नारी शक्ति संगठन की अध्यक्षा सपना गोयल व लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रवि शर्मा ने दी।
सरोजनीनगर के सदरौना में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी की व्यस्तता के चलते उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे संगठन के मीडिया प्रभारी रवि शर्मा व सत्य सनातन नारी संगठन की अध्यक्षा सपना गोयल ने नारी शक्ति के साथ संवाद किया और 10 मार्च को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। सपना गोयल ने कहा कि आज का समाज अपने सनातन की विशेषता को भूलता जा रहा है जिसका ज्ञान कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सत्य सनातन नारी शक्ति द्वारा हर घर हर मंदिर सुंदरकांड का आह्वान कर रहा है। सत्य सनातन नारी शक्ति संस्था द्वारा, लखनऊ को लक्ष्मण पुरी बनाने, और भारतवर्ष को आध्यात्मिक पहचान दिलाने के लिए,पूरे विश्व के सनातनियों को एकजुट करने के लिए,हर हिन्दू प्रत्येक मंगलवार को,हर घर,हर मंदिर में सुंदरकांड की पूजा करने के लिए आवाहन कर रही हैं। इस दौरान लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रवि शर्मा ने कहा कि इस अभियान को शहर से लेकर गांव तक पहुंचाने का अभियान चल रहा है,इसी कड़ी में आज गरीब महिलाओं को सर्दी से बचने के लिए कंबल का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कंबल लेने पहुंची। इस अवसर पर सरोजिनी नगर शक्ति पीठ प्रभारी क्रांति पांडेय, सत्य सनातन नारी संगठन के मीडिया प्रभारी प्रेम रंजन डे,शानू,सुनीता सिंह, अंजू पिंकी, साधना , भावनामाया सिंह, बबली किरण,अपर्णा तिवारी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *