Breaking News

ईपीएस-95 पेंशनर देशव्यापी आंदोलन करने को तैयार

आमोद श्रीवास्तव
नई दिल्ली। ईपीएस-95 पेंशनर राष्ट्रीय देशव्यापी आंदोलन को तैयार है। संघर्ष समिति द्वारा न्यूनतम पेंशन बढ़ाए जाने हेतु पिछले 7 दिसंबर से 14 दिसंबर तक दिल्ली में आंदोलन एवं अनशन किया जा रहा था, 14 दिसंबर को श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा समिति के राष्ट्रीय नेताओं को वार्ता के लिए बुलाकर आश्वासन दिए जाने के बाद जंतर मंतर पर चल रहा अनशन स्थगित कर दिया गया था। समिति की दिल्ली कार्यकारिणी की एक सभा इंडिया गेट पर संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत, राष्ट्रीय सलाहकार पी एन पाटिल, मुख्य समन्वयक रमाकांत नरगुंड , राष्ट्रीय सचिव रमेश बहुगुणा, बी एस नारखेडे, महिला फ्रंट की संगठन मंत्री सरिता नारखेडे व मीना सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समिति के वरिष्ठ नेता अनेक मंत्रियों और पक्ष- विपक्ष के सांसदों से निरंतर मिल रहे हैं और सभी पेंशनरों की मांगों का समर्थन कर रहे हैं , यदि सरकार इस माह के अंत तक पेंशनरों की मांगों के नहीं मानती है तो मांगे पूरी होने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इसलिए मानवता के आधार पर सरकार को तत्काल वृद्ध पेंशनरों की मांगे पूरी कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मौका देना चाहिए।प्रांतीय कार्यकारिणी की सभा में राजेंद्र छेत्री, बी एस राणा, अशोक तंवर धर्मवीर आर एस अहलूवालिया ने भी अपने-अपने विचार रखें।

Check Also

कलिकेश नारायण सिंह बने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

नई दिल्ली, शनिवार, 21 सितंबर 2024: कलिकेश नारायण सिंह देव को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *