Breaking News

हमें रोजगार देने वाला बनना है रोजगार लेने वाला नहीं -आर के सिन्हा

आमोद श्रीवास्तव

गाजियाबाद। चित्रगुप्त सभा, संगत पंगत एवं गाजियाबाद की दस कायस्थ संस्थाओ का सामुहिक विशाल आयोजन गाजियाबाद के एनसीआर वसुंधरा लान में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि आर के सिन्हा, पूर्व राज्यसभा सांसद, संगत पंगत के संस्थापक, ने कहा कि हमें रोजगार देने वाला बनना है न की लेने वाला।। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भी तीन लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, हम भी कायस्थ-को प्राथमिकता देते है। उन्होंने हमने संगत -पंगत की शुरुआत 14 वर्ष पूर्व पटना में ऐतिहासिक श्री चित्रगुप्त महाराज जी के मन्दिर हुई थी। इसका उद्देश्य था कि सभी कायस्थो को एकजुट करके उनको जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव को गाजियाबाद के कायस्थ बन्धुओं ने उनके किये गये कायों की प्रति उनको भीष्म पितामह की उपाधि से नवाजा है। उनका कहना कि हमारा शुरू से ही उद्देश्य रहता है कि कायस्थ समाज के कमजोर वर्गों को सक्षम बनाना है उनकी मदद स्वास्थ्य, शिक्षा , तथा आगे बढ़ाने में हर संभव मदद कर उनको मजबूत करना है। जिससे वह भी समाज में अपनी भागीदारी निभाए। इस सभा के विशिष्ट अतिथि सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हमारा समाज शुरुआत से ही मजबूत रहा है उन्होंने अपनी निष्ठा,बुद्धि और सक्रियता से उच्च पदों पर रहे हैं और अपनी प्रमाणिकता साबित की है। कायस्थो ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। इसलिए आज भी हम लोगों को एकजुटता दिखाते हुए अपनी ताकत दिखानी होगी। तब ही राजनीतिक भागीदारी हम लोगों को मिलेगी। राजनीतिक भागीदारी से अपने समाज सभी समाजों को ईमानदारी से लाभ सुनिश्चित कर सके । इस सभा में विशिष्ट अतिथि नीरा शास्त्री ने अपने बाबू लाल बहादुर शास्त्री एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री के विस्तार से जानकारी बताई उनकी सादगी एवं दृढ़ संकल्प इतना मजबूत था कि वह अपने वादे पर अमल किया, उन्होंने देश का नाम ऊंचा रखा। इसीलिए उनका नारा था जय जवान जय किसान। नीरा शास्त्री हमेशा समाजिक कार्यों में हमेशा लगी रहती है। इस सभा में विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल अग्रवाल, राज्यसभा सांसद भाजपा की गरिमामई उपस्थिति रही, उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। नीरा शास्त्री,वरिष्ठ भाजपा सदस्य, ज्योति कलश, आई ए एस डा धीरज भटनागर, स्वामी चक्रपाणि महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, नवीन सक्सेना, राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी, डॉ अतुल कृष्णा भटनागर, चेयरमैन, सुभारती विश्वविद्यालय, कुलदीप माथुर, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राजस्थान सहित अपने विचार व्यक्त किए। कुलदीप माथुर ने अपने अगामी कार्यक्रम 6 -7 जनवरी का पोस्टर का लोकार्पण कराया, तथा आने का निमंत्रण दिया। समाज के सभी वर्गों एवं शीर्ष राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धिजीवी, सभी पत्रकार बन्धु, वरिष्ठ डॉक्टर बन्धु,समाज के वरिष्ठ वकील, व्यवसायी समूह, लखनऊ से आमोद श्रीवास्तव, पत्रकार, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चित्रांशो का सम्मान गाजियाबाद के अलावा देश के अलग- अलग जगहों से भी कायस्थ सहित समाज के अन्य कई शीर्ष स्मारिका का विमोचन और चित्रांश हेल्थ सर्विसेज की शुरआत डॉ. धीरज भटनागर ने अपनी पुस्तक ‘श्री रामचरितमानस – हिंदी काव्यानुवाद’ के बारे में लोगो को बताया और उसका एक संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण किया। सामाजिक एकता और समरसता के लिये प्रयासरत गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने अपने सभी सहयोगी कायस्थ सभाओं के साथ मिलकर अपना पांचवा वार्षिकोत्सव एवं संगत-पंगत, वृन्दावन ग्रीन फ़ार्म , अरथला में बहुत हीं धूमधाम के साथ- साथ मनाया। समारोह सुबह दीप प्रज्वलन और चित्रगुप्त भगवान की आरती के साथ शुरू हुई। “संगत-पंगत एवं कर्मठ चित्रांश पहचान और सम्मान” विषयक इस समारोह में हज़ारो की संख्यां में कायस्थ समाज के लोग अपने पुरे परिवार के साथ सम्मिलित हुए। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नॉएडा, मोदीनगर, मेरठ ,दिल्ली , फरीदाबाद और गुरगाँव के अलावा जयपुर, पटना, लखनऊ, भोपाल से भी काफी लोग आज इस कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम के मुख्य मुख्य अतिथि आर. के. सिन्हा ने रीबन काट कर कार्यक्रम का लोकार्पण किया । कार्यक्रम में आये सभी विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथियों का आयोजक समिति के सदस्यों के द्वारा स्नेह पूर्वक अंगवस्त्र, माला एवं सम्मान प्रतीक के साथ स्वागत किया गया। । डॉ आनंदिता सिन्हा एवं सुयश प्रसाद ने मधुर भाषा में अपने कौशल से कुशलतापूर्वक संचालन किया। गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया की आज के समारोह के पहले चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था जिसमें समाज के बच्चों और बड़ो ने काफी मनमोहक प्रस्तुति दी। उसके बाद दूसरे चरण में 3 प्रस्तुतीकरण किये गये । तीसरे चरण में पहले से निर्धारित सम्मान की कुल 6 श्रेणियाँ के अंतर्गत समाज के प्रतिभाशाली और समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले, विभिन्न क्षेत्रों मे अपना कीर्तिमान स्थापित करने वाले, बुजुर्ग दंपति ,मेधावी छात्र छात्राओं और इस वर्ष कलम दावत पूजा आयोजित करने वाली कुछ सभाओं को सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में सभा ने गाजियाबाद सभा के सम्मरिका का विमोचन भी मंचासीन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने आज एक नई उपयोगी पहल चित्रांश हेल्थ सर्विसेज की भी घोषणा की जिसका मुख्य काम जरुरत मंद लोगो को स्वास्थ सेवा की व्यवस्था करेगी जिसके अंतर्गत समाज के वरिष्ठ डॉक्टर्स सप्ताह में एक दिन अपनी फ्री सेवा देंगे। इस वर्ष इस समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक कायस्थों के बहुचर्चित चित्रांश चैम्बर आफ कामर्स का विशेष पवेलियन भी था, जिसमें चित्रांश व्यवसायी अपने व्यवसाय, उत्पाद एवं सेवाओं का स्टाल लगाया था।
सभा के संगरक्षक अशोक श्रीवास्तव जी ने बताया की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने चित्रांश समाज में क्रियाशीलता लाने के साथ समाज में एकजुटता एवं भाई-चारा बढ़ाने का सन्देश देना है। समारोह के चौथे एवं अंतिम चरण में मंचासीन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के आशीर्वचनों से कार्यक्रम की उपयोगिता एवं सार्थकता को काफी मजबूती मिली। मुख्य अतिथि श्री आर. के. सिन्हा ने संगत -पंगत के उद्देश्यों के बारे में बताया और कहा कि संगत-पंगत का काम लोगों को एकजुट कर जरूरतमंद की मदद करना है। अतिथियों ने बतया की इस प्रकार के आयोजन से समाज में एक-दूसरे को जानने और समझाने का मौका मिलता है और एक-दूसरे की मदद की भावना बढ़ती है। समारोह में आये सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया।
हम और अपना पूर्ण सहयोग आयोजक समिति को देते है। आयोजक समिति में मुख्य रुप से विकल कुलश्रेष्ठ, रंजन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, कमलेश कर्ण, प्रशांत सिन्हा, कुलदीप बरतरिया , राहुल प्रकाश, मनीष अम्बष्ठ , अजित सिन्हा, सुनील सक्सेना, , सुशील सक्सेना, अनिल सिन्हा , अरविन्द श्रीवास्तव, धीरज सहाय, डी के श्रीवास्तव , पुनीत सक्सेना, विधान श्रीवास्तव , वरुण सक्सेना ,निर्भय श्रीवास्तव, अजित श्रीवास्तव, डॉ. बीना श्रीवास्तव एवं रोमी माथुर सहित कई अन्य सदस्य हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Check Also

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ : 26 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *