Breaking News

श्रम मंत्री से वार्ता एवं आश्वासन के बाद पेंशनरो का जंतर मंतर पर अनशन स्थगित

आमोद श्रीवास्तव
दिल्ली। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर पहले 7 दिसंबर को रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली/ जन आंदोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत एवं राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी, राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ पी एन पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी , सभी पदाधिकारियों के आयोजित हुई , इसके बाद जंतर-मंतर पर 8 दिसंबर से जारी क्रमिक अनशन जब मजबूर होकर 13 दिसंबर को आमरण अनशन शुरू तो सभी को हिरासत में लिया गया, १४ दिसंबर को जंतर मंतर में आमरण-अनशन को रोका गया, लेकिन काफी देर बाद आमरण अनशन की अनुमति मिलने पर सभा हुई , जिसमें हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तथा पंजाब के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। हरियाणा के प्रताप सिंह यादव को युवा का महत्वपूर्ण पद को राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह घोषणा की, तथा चित्तौड़गढ़ , जोधपुर का प्रभारी बनाया गया। इसके बाद श्रम मंत्रालय की शुभ सूचना आने पर सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने सभी को सूचना दी कि हमें केन्द्रीय श्रममंत्री भूपेंद्र यादव का सकारात्मक वार्ता आमन्त्रित किया है। इसलिए यह धरना स्थगित करना पड़ेगा। जिससे कि वार्ता हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने सभी आमरण अनशन करने वालों कि मीठी रस पिला कर अनशन तुडवाया , तथा यह भी कहा कि हमने अभी स्थगित किया है समाप्त नहीं किया है, अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो दूसरा फिर बैठेंगे । एक मौका तो देना चाहिए। सभा में हमारे संगठन के मेरठ मंडल के प्रभारी सतीश त्यागी , के निधन पर उनकी आत्मा की शान्ति के प्रार्थना की गई। देर शाम वार्ता होने पर 15 दिन का समय मांगा, जिससे कि हमारे ज्ञापन का विचार कर सके। इस वार्ता को कराने के मथुरा सांसद हेमा मालिनी का अहम रोल रहा है। उन्होंने हर सम्भव प्रयास करके इसको अंजाम दिया है। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव से वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह, दिल्ली वरिष्ठ पभारी रमेश बहूगुणा, वार्ता की, केन्द्रीय मंत्री के आदेश पर श्रमसचिव से वार्ता की गई । आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।समिति के प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने बताया कि विभिन्न दलों के सांसदों ने अनशन स्थल पर आकर पेंशनरों की मांगों का समर्थन किया और लोकसभा में इसका प्रश्न भी उठाया ।उन सभी ने वृद्ध पेंशनरों से अनशन न करने की अपील भी की। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर श्रम मंत्री से वार्ता कराई । इसके पश्चात समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह, दिल्ली प्रभारी रमेश बहूगुणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी व राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने कहा कि अनशन स्थगित किया गया है समाप्त नहीं । अब की पेंशनर पीछे नहीं हटेंगे, सरकार द्वारा अगर तीन-चार दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं आरंभ की जाती तो पुनः जंतर मंतर पर डेरा डालेंगे और मांगे पूरी करा कर ही हटेंगे।

Check Also

कलिकेश नारायण सिंह बने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

नई दिल्ली, शनिवार, 21 सितंबर 2024: कलिकेश नारायण सिंह देव को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *