Breaking News

सेना के मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने लखनऊ में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का दौरा किया।

लखनऊ 17 नवंबर 2023

सेना के मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने आज लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का दौरा किया। उनको जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने रैली की व्यवस्था और पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए भर्ती में शामिल सभी कर्मियों की सराहना की। बाद में उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाई और अभ्यर्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि दलालों के नापाक वादों से प्रभावित होने के बजाय सभी अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के आधार पर रैली में भाग लेना चाहिए। आरओ मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 16 नवंबर, 2023 को शुरू हुई थी।

आज भर्ती रैली में कन्नौज की 3 तहसील, चित्रकूट की 2 तहसील, बांदा की 5 तहसील, महोबा की 3 तहसील, हमीरपुर की 4 तहसील और बाराबंकी की 1 तहसील के अभ्यर्थी शामिल हुए। उपरोक्त क्षेत्रों से लगभग 1500 उम्मीदवारों ने आज रैली के लिए अर्हता प्राप्त की थी। भर्ती रैली में लगभग 1130 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

Check Also

पीसीएस अभ्यर्थियों को मिलेगा देश के श्रेष्ठ शिक्षकों का ऑनलाइन मार्गदर्शन

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2025 नए साल की पूर्व संध्या पर पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *