Breaking News

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैनो टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स का, युवा रहे तैयार : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। युवाओं की जितनी नींव मजबूत होगी, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैनो टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स का है। हमें बच्चों को अभी से तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे आवश्यक है बच्चों की प्राइमरी एजुकेशन और डिजिटल साक्षरता। इसके माध्यम से बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कही। अथर्व एकेडमी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘डांडिया नाइट्स’ का। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिरकत की। यहां उन्होंने युवाओं को पढ़ाई और खेल के प्रति प्रोत्साहित किया तथा आने वाले कंपिटीशन व टेक्नोलॉजी से जुड़ने के लिए अभी से तैयारी करने का सुझाव दिया। साथ ही विधायक ने स्कूल में 10 कंप्यूटर दिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, ​शिक्षक, अभिभावक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश की 50 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष से कम तथा 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम है। भारत एक युवा देश है। अमृत काल में 25 वर्षों बाद यही बच्चे देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगें। शिक्षकों के योगदान का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक एक मोमबत्ती के समान होते हैं जो स्वयं जलकर विद्यार्थी के जीवन को ज्ञान का प्रकाश देते हैं।
विधायक ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्हें बच्चों की डिजिटल शिक्षा पर जोर देने के साथ-साथ बच्चों के दोस्त बनकर उन्हें प्रोत्सा​हित करने की बात कही। सरोजनीनगर में भी युवाओं को डिजिटल शिक्षा को लेकर विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। क्षेत्र के 20 स्कूलों में 200 कंप्यूटर प्रदान कर डिजिटल लैब की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में आईएएस रत्नेश सिंह, स्कूल संस्थापक सतेंद्र पांडेय, प्रिंसिपल डॉ. रश्मि पांडेय, समेत स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ​अभिभावक उपस्थित रहे। एल्डिको उद्यान सेकंड में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों के साथ बिताया। पूर्व डॉ. राजेश्वर सिंह ने एल्डिको उद्यान सेकंड के पंचवटी पार्क में आयोजित गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां लिटिल हार्ट डे केयर एंड प्री स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ. राजेश्वर सिंह ने यहां बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें स्नेह किया और चॉकलेट बांटीं।
इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की सह मीडिया प्रभारी डॉ रीना उपाध्याय, वेलफेयर सोसाइटी एल्डिको उद्यान सेकंड के अध्यक्ष राम रक्षा समेत बच्चे और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *