Breaking News

06 माह में फिल्म सिटी परियोजना को धरातल पर उतारा जाए : मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां लोकभवन में फिल्म सिटी परियोजना के सम्बन्ध में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 06 माह में फिल्म सिटी परियोजना को धरातल पर उतारा जाए। उत्तर प्रदेश के परसेप्शन को बदलने में फिल्म सिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई चुनौती और नए परिदृश्य का आकलन करते हुए फिल्म सिटी का विकास सुनिश्चित किया जाए। फिल्म सिटी के आकार को पूर्ववत रखते हुए चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाए। विश्वस्तरीय फिल्म सिटी बनने से प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के कलाकारों को भी अवसर प्राप्त होगा। इससे वे अपने सपनों को प्रदेश में रहकर ही पूरा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म सिटी के विकास से फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ सीरियल निर्माताओं, रियलिटी शो निर्माताओं की भी पसंद यही फिल्म सिटी होगी। इससे प्रदेश के सर्विस सेक्टर, होटल इण्डस्ट्री, पर्यटन सेक्टर के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Check Also

गंगा और एल्गोरिदम: AI के युग में अद्वैत की वापसी?

रवि प्रकाश सिंह बनारस के दशाश्वमेध घाट पर एक बूढ़ा पंडित बैठा था। उसके सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *