Breaking News

गैरहाजिर चिकित्सक बर्खास्त, सैफई पीजीआई में मरीज से अभद्रता मामले मे भी जांच के आदेश

लखनऊ। 17 जुलाई
मरीजों के इलाज में लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख़्त रुख अख्तियार किया है। अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये हैं। साथ ही बिना सूचना लगातार गायब चल रहे डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है।
चित्रकूट के मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने कार्रवाई की है। चित्रकूट के मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मोहम्मद अजीम अनवर लगातार ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। बिना सूचना लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जांच के बाद डॉ. अजीम को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जाएगी।
वहीं, सैफई पीजीआई में चिकित्सकों द्वारा मरीज से अभद्रता एवं मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने वाइस चांसलर से दोषी चिकित्सक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन में जांच पूरी करनी है। दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मरीज व तीमारदारों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Check Also

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ : 26 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *