Breaking News

सोशल मीडिया और मोबाईल एडीक्शन से प्रभावित हो रही युवाओं की नींद- डा. बिपिन पुरी

लखनऊ। केजीएमयू परिसर के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में Y-20 के तहत ‘’हेल्थ वेल बींग एंड स्पोर्ट्स – एजेंडा फॉर यूथ’’ की थीम पर परामर्श बैठक की शुरुआत हुई। वाई-20 के इस कार्यक्रम में कुल 6 देश,12 राज्य, उतर प्रदेश के हर जिले से प्रतियोगिता के बाद चुने हुये कुल 150 युवाओं सहित कुल 700 लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के उद्दघाटन सत्र को संबोधित करते हये उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण नवनीत सहगल ने कहा कि भारत की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हम एक मात्र एसे देश है जिससे रुस और यूक्रेन दोनों बात कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि युवा मोबाईल का सिर्फ उतना ही इस्तेमाल करे जितनी ज़रुरत हो,अगर मोबाईल पर कोई आवश्यक कार्य नही है तो उसे दूर रख दे।
केजीएमयू के कुलपति डा. बिपिन पुरी ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि ‘’सोशल मीडिया और मोबाईल एडीक्शन’’ एक गंभीर विषय है जिस पर पूरे देश के युवाओं को विचार करना चाहिये ।उन्होंने कहा कि मोबाईल एडीक्शन और सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से युवाओं में नींद का अभाव और तनाव है।कार्यक्रम में केजीएमयू के प्रति कुलपति विनीत शर्मा,डीन मेडिकल प्रो ए के त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उद्दघाटन सत्र को संबोधित करते हये युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूरे विश्व की तुलना में भारत के पास कुल 800 मिलियन युवा है जो कि 66 प्रतिशत है।श्री पंकज सिंह ने कहा कि अगर युवाओं की इस शक्ति का प्रयोग अगर सही दिशा में किया जाये तो भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि युवाओं की रचनात्मकता का प्रयोग राष्ट्र निर्माण के लिये किया जाये।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिसम्बर 2022 भारत के लिये एक गौरवशाली और एतिहासिक क्षण साबित हुआ क्योंकि भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला। जी-20 सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा कि वाई-20 के तहत विश्व भर के एकत्रिक युवा पीस बिल्डिंग, फ्यूचर आफ वर्क, युद्धरहित युग की शुरुआत, ,इनोवेशन ,स्किल ,हेल्थ वेल बींग एंड स्पोर्टस आदि विषय पर चर्चा करे पूरे विश्व के लिये एक ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *