Breaking News

NAC मुख्यालय, बुलढाणा (महाराष्ट्र) कमांडर अशोक राउत ने कहा पेंशनर संगठित हो

आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ। आप सभी को विदित ही है कि, राष्ट्रव्यापी दिल्ली आंदोलन के आमरण अनशन के चलते 14 दिसंबर को श्रममंत्री भुपेंदर यादव के साथ श्रम मंत्रालय दिल्ली में NAC के प्रतिनिधि मंडल के चर्चा व आश्वासन के बाद आमरण अनशन स्थगित करने की घोषणा की गई। श्रममंत्री के निर्देशानुसार श्रम सचिव आरती आहूजा से भी EPS पेंशनर्स के मांगों के संदर्भ में सकारात्मक चर्चा के बाद आश्वासन मिला व समाधान हेतु उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग करने की बात भी मा. श्रम सचिव द्वारा कही गई । श्रममंत्री के निर्देशानुसार 16 दिसंबर को बुलढाणा जिले के दौरे दरम्यान व 30 दिसंबर को हिंगोली महाराष्ट्र में श्रममंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद श्रममंत्री ने फिर से ठोस आश्वासन दिया, लेकिन वास्तविकता यह भी है कि EPFO की उदासीनता , स्टैंडिंग कमेटी ऑन लेबर के सम्माननीय 31 सदस्य (मा. सांसद गण) व अन्य सांसद गण द्वारा वृद्ध EPS95 पेंशनर्स की चार सूत्रीय मांगों पर समय पर विशेष ध्यान न देने के कारण पेंशनर्स अभी भी न्याय की प्रतीक्षा में है व पेंशन वृद्धि की आस लगाए, अत्यल्प पेंशन व मेडिकल सुविधा के अभाव में दिन-प्रतिदिन स्वर्ग सिधार रहे हैं। EPFO के प्रति पेंशनर्स के बढ़ते हुए रोष को देखते हुए कॉल अटेंशन का विशेष कार्यक्रम चलाने का संकल्प लिया गया है व जिसे प्रभावी रीति से क्रियान्वन हेतु प्रचारित व प्रसारित किया जा रहा है। सभी सम्माननीय जिला मंडल / प्रदेश / क्षेत्र /राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से विशेष निवेदन है कि, उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाये।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *