Breaking News

जनकल्याणम महासभा के तत्वाधान में मां गंगा महा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जनकल्याणम महासभा के तत्वाधान में सोमवार को मां गंगा महा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राजधानी लखनऊ के सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने भी बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जे के वर्मा द्वारा कल्याण घाट गंगा हुक आगरा एक्सप्रेसवे, बांगरमऊ मल्लावां बॉर्डर पर मां गंगा जी की महा आरती 1111 द्वीपों से एवं दीपदान जल में प्रवाहित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र निषाद, प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय निषाद संघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जनकल्याणम महासभा, कैलाश नाथ निषाद प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद संघ, श्रीकांत तिवारी एडवोकेट अवध क्षेत्र संयोजक समग्र गंगा एवं आदर्श हॉस्पिटल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण निषाद, वरिष्ठ समाजसेवी सोबरन लाल निषाद, सुरेश निषाद, जितेन्द्र निषाद मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय निषाद संघ, उदयभान निषाद पत्रकार एवं क्षेत्र के कई साधु सन्त महात्मा समेत सैकड़ो लोग गंगा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर जेके वर्मा ने कहा कि कल्याण घाट पर भगवान राम और महाराजा निषाद राज जी की मूर्ति लगाए जाने का कार्य होगा एवं स्व. कल्याण सिंह जी की मूर्ति भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि यह घाट स्व. कल्याण सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से कल्याण घाट के रूप में सरकार विकसित करे। इस दौरान राजेंद्र निषाद ने कहा यह बहुत अच्छा कार्य जे के वर्मा द्वारा किया गया। मुझे भी घाट पर आने का सौभाग्य मिला उन्होंने कहा कि मां गंगा की आरती करने हर वर्ष यहां आता रहूंगा और इस धार्मिक कार्य में सहयोग भी करता रहूंगा। कैलाश निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार से मैं मांग करता हूं कि इस घाट का सौंदरीकरण किया जाए। पक्का घाट निर्माण कराया जाए। इसके दोनों तरफ सर्विस रोड गंगा घाट तक बनाई जाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के प्रेरणा सूत्र अपनी सरकार की कुर्बानी देने वाले और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की एवं भगवान राम महाराजा निषाद राज गुह्य की भव्य मूर्ति अयोध्या के सरजू के घाट पर लगाई जाए। साथ ही, राम मंदिर के लोकार्पण पर कल्याण सिंह जी की पत्नी को मुख्य अतिथि बनाया जाए। गंगा आरती में महंत श्री श्री 108 शिवानी दास एवं दर्जनों संत महात्मा तथा कमलेश राजपूत, बीडीसी, पंकज, कुलदीप, श्रीकांत, बृजेश सिंह, शिव बालक, मनीराम, छत्रपाल सिंह, राजपूत दीपक निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *