Breaking News

ईपीएस-95 की मांग पर करो या मरो की स्थिति आ गई है- केएस तिवारी

लखनऊ। राष्ट्रीय संघर्ष समिति ईपीएस-95 की लखनऊ मंडल की एक बैठक 26 दिसंबर दिन रविवार को एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निकट सीएमएस स्थित मंदिर परिसर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. एस.तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी ने कहा कि हमें इस आन्दोलन में पूरी ताकत झोंकनी है। जिससे केन्द्र सरकार मालूम पड़ जाय कि हमारा संगठन को कमजोर कर सकता है। उन्होंने बताया कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत ने कहा कि अबकी बार हम आमरण अनशन पर बैठ जाऊंगा, और मांग पूरी होने तक बैठा रहुंगा। इसी तरह केन्द्र महासचिव वीरेंद्र सिंह ने यहां तक कह दिया है कि हमें आत्मदाह करना पड़े तो मैं वह भी करूंगा। इसलिए हमको संकल्प करना है कि हम लोग सभी सदस्य पांच -पांच सदस्य लेकर दिल्ली रामलीला में जाना है।जिसके लिए कमेटी गठित कर प्रदेश में 75 जिलो का दौरा किया जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने कहा कि हम लोगों ने बरेली, मुरादाबाद के मंडलों का बैठक करके दिल्ली रामलीला में आन्दोलन/रैली करने के जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि हमने पश्चिम के ज़िलों ज्यादा फोकस किया है ताकि वहां दिल्ली नजदीक होने के नाते वहां से ज्यादा से ज्यादा सदस्य को जागरूक किया जा रहा है। संचालन कर रहे मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि हम लोग पूरी टूरिस्ट बस ले जाना प्रयास कर रहे हैं। जिससे हर सदस्य आसानी से दिल्ली रामलीला मैदान जा सके। संचालन प्रदेश संगठन मंत्री एवं लखनऊ मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया। इस बैठक में परिवहन निगम, यूपी एसएफसी, अपट्रॉन, पीसीएफ,एच,ए,एल, आईटीआई,एफ,सी,आई,यूपीडीपीएल आदि आदि विभागों के सदस्यों ने भागीदारी की। सभा को उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव आर. एन. द्विवेदी, लखनऊ मंडल के मंडल सचिव, अशोक बाजपेई , उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी आमोद श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के मुख्य मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे, उत्तर प्रदेश के समन्वयक मुख्यालय उमाकांत बिसेन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राजेश तिवारी, उत्तर प्रदेश के महामंत्री राजशेखर नागर, राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, आदि वक्ताओं ने एक स्वर में अगामी 7 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने पर जोर दिया। उमाकांत विसेन ने इस आंदोलन में जो लोग आर्थिक अभाव के कारण दिल्ली जाने में असमर्थ हैं उनको वहां आने जाने के लिए संगठन को 10100 (दस हजार एक सौ रुपए ) की आर्थिक मदद की घोषणा की। जिसका सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। सभा के अंत में सभा के अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. एस. तिवारी ने दिल्ली जाने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली के पास गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, आगरा, एटा, मैनपुरी, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ आदि जगहों में रह रहे हैं उनको जाने के लिए प्रेरित करें तो 20,000 से अधिक की संख्या उत्तर प्रदेश से रामलीला मैदान में पहुंच जाएगी। सभी लोगों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया। अंत में सभा को सभा संचालन कर रहे राजेश तिवारी ने विधिवत सभा समाप्त की घोषणा तथा आने के लिए आभार व्यक्त किया।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *