Breaking News

महिला कल्याण मंत्री ने 13 मृतक आश्रितों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास पर महिला कल्याण विभाग के 13 मृतक आश्रितों को सरकारी सेवा में सेवायोजित करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
इस मौके पर उन्होंने नियुक्ति पाने वाले कार्मिकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी कर्मी पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रसन्नता हो रही है, लेकिन इस बात का दुःख भी है कि इनके अभिभावकों की आसमयिक मृत्यु हुई है, जिसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।
श्रीमती मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मृतक आश्रितों के प्रति बेहद संवेदनशील है। इसीलिए उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र नियुक्ति पत्र देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महिला कल्याण विभाग में 13 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं।

Check Also

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ : 26 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *