Breaking News
तलाशी के दौरान 2.61 करोड़ रु. (लगभग) की नकदी बरामद

सीबीआई ने उत्तर पूर्वी रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक को तीन लाख रु. की घूसखोरी में गिरफ्तार किया

सीबीआई ने शिकायतकर्ता से तीन लाख रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर), गोरखपुर के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक(Principal Chief Material Manager), (आईआरएसएस: 1988) को गिरफ्तार किया। एक शिकायत के आधार पर प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (आईआरएसएस: 1988), एनईआर, गोरखपुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया जिसमें जेम पोर्टल (GeM portal) पर शिकायतकर्ता की फर्म का पंजीकरण रद्द न करने के एवज में 7 लाख रु. की अनुचित माँग का आरोप है। आगे यह आरोप है कि शिकायतकर्ता की कंपनी रेलवे को वार्षिक अनुबंध के आधार पर 80,000/- रु. प्रति ट्रक प्रति माह की व्यवस्था कर रही थी।
सीबीआई ने जाल बिछाया एवं शिकायतकर्ता से 3 लाख रु. का अनुचित लाभ स्वीकार करने पर आरोपी को पकड़ा।
गोरखपुर एवं नोएडा (उत्तर प्रदेश) में स्थित आरोपी के कार्यालयी व आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई, जिसमें 2.61 करोड़ रु.(लगभग) की नकद धनराशि एवं आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपी को लखनऊ की सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Check Also

2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

लखनऊ, 31 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *