Breaking News

फ़िल्मी अंदाज़ मे गार्ड को गोली मार एटीएम कैश वैन से 40 लाख की लूट

मिर्जापुर/लखनऊ। यूपी के मिर्जापुर में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने अधाधुंध गोलियां चलाकर एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन के गार्ड की हत्या व 3 लोगों को घायल कर करीब 40 लाख रुपये लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाश 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर इलाके की है, जहां 4 बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक बदमाश कैश के बॉक्स को बाइक से ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, वो एक हाथ से तमंचा भी लहरा रहा है। एटीएम कैश वैन कर्मचारी बॉक्स को बैंक से लाकर वैन में लाकर रख रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार 4 लोग वैन के पास पहुंचे, चारों ने हेलमेट लगा रखा था। उन्होंने बाइक से उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Check Also

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ : 26 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *