Breaking News

महिलाओं के ही जिम्मे होगा पिंक बसों का संचालन

लखनऊ, 24 अगस्त। पिंक बसों के संचालन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही योगी सरकार जल्द ही महिला चालकों के दूसरे बैच की शुरुआत करने जा रही है। महिला चालकों के द्वितीय बैच के लिए कौशल विकाश मिशन द्वारा अनुमति प्राप्त हो गई है। इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष 04 आवेदन और प्राप्त होने के बाद द्वितीय बैच का संचालन शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। इन महिला चालको के आ जाने से पिंक बसों का संचालन लगभग महिलाओं द्वारा होने लगेगा जिससे प्रदेश की महिलाएं पहले से अधिक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी। उल्लेखनीय है कि पिंक बसों के संचालन के लिए सितम्बर 2022 से 21 महिला चालको का विभिन्न डिपो में प्रशिक्षण चल रहा है।

महिलाओं के लिए सुनिश्चित होगा सुरक्षित सफर
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुकी 23 महिला अभियार्थियों में से 05 महिलाएं कानपुर नगर से जबकि एक-एक महिला कानपुर देहात, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली. आगरा, फिरोजाबाद. औरैया, मैनपुरी, जालौन, चित्रकूटधाम, बस्ती, प्रतापगढ़, मेरठ, शाहजहांपुर, शामली आदि जनपदो से है। परिवहन मंत्री  ने बताया कि प्रथम बैच की 21 महिला चालक प्रदेश स्थित 09 प्रशिक्षण केन्द्रों (विकासनगर डिपो, किदवईनगर डिपो, फजलगंज डिपो, उन्नाव डिपो, अलीगढ़ डिपो, लोनी डिपो, कौशाम्बी डिपो, अवध डिपो, ताज डिपो आदि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं जो जनवरी 2024 में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर संचालन हेतु तैयार हो जाएंगी।

Check Also

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ : 26 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *