Breaking News

चंद्रयान- 3 की सफल लैडिंग पर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

लखनऊ। चंद्रमा पर भारत के ऐतिहासिक कदम, चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने कहा है कि भारत को सपेरों और बीन बजाने वालों का देश कहने वालों को भारत ने करारा जवाब दिया है।
उ. प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष/लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, एलजेए उपाध्यक्ष मो. इनाम खां, खुर्शीद आलम, महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम, मंत्री त्रिनाथ शर्मा, महिला शाखा अध्यक्ष डॉ वंदना अवस्थी,विशेष आमंत्रित सदस्य जितेन्द्र कुमार वर्मा, सदस्य अखिलेश कुमार ‘अंजू सिंह’ आदि ने कहा कि अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रच दिया है, जो कोई नहीं कर पाया वो भारत ने करके दिखाया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।
एलजेए से जुड़े पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि अंतरिक्ष की दुनिया में इसरों ने अपना लोहा मनवा लिया है, ये चंद्रमा पर भारत का ऐतिहासिक कदम है। भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश है, परंतु चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *