Breaking News

आकाशवाणी लखनऊ द्वारा ‘G20 यूथ कॉन्क्लेव – जन जन के राम’ का आयोजन

आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा ‘G 20 में भारत की अध्यक्षता का उत्सव’ श्रृंखला में “G 20 यूथ कॉन्क्लेव – जन जन के राम” का आयोजन 23 अगस्त 2023 को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में किया जायेगा। इस कॉन्क्लेव में मुख्य वक्ता प्रख्यात शिक्षाविद और साहित्यकार डॉ. जगदीश व्योम (दिल्ली) और प्रसिद्द लेखक, चिंतक एवं विचारक डॉ. संदीप आवस्थी (जयपुर) होंगे। कार्यक्रम प्रमुख मीनू खरे ने बताया की इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना है जहाँ वे विचारों और नवाचारों को साझा कर सकेंगे, और ग्लोबल मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकेंगे। इस आयोजन में युवाओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं G 20 क़्विज में प्रतिभाग भी किया जायेगा।

कार्यक्रम की प्रासंगिकता के अनुरूप हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया गया है जिसमे कलाकारों द्वारा लोक संगीत, लोकगायन एवं नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति की जाएगी। संस्कृत विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। आयुष द्विवेदी और साथी कलाकार क्लासिकल संगीत फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति देंगे। साथ ही लोकगायिका संजोली पांडेय द्वारा भगवान राम पर आधारित लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन शोभित गुप्ता और अंजु शुक्ला द्वारा किया जायेगा।

स्थान – केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर
समय – प्रातः 11:30 बजे

Check Also

गंगा और एल्गोरिदम: AI के युग में अद्वैत की वापसी?

रवि प्रकाश सिंह बनारस के दशाश्वमेध घाट पर एक बूढ़ा पंडित बैठा था। उसके सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *