Breaking News

27 जुलाई को पीएम जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त

लखनऊ: 26 जुलाई, 2023
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि मा० प्रधानमन्त्री जी द्वारा 27 जुलाई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त जारी की जाएगी। देश के कुल 8.53 करोड़ किसानों को योजना के अन्तर्गत क़िस्त का भुगतान उनके खाते में किया जायेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के कुल 1.86 करोड़ कृषक सम्मिलित हैं। जिन्हें 4167.41 करोड़ रुपये धनराशि स्थानातरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 2 लाख पूर्व पंजीकृत एवं 4 लाख ओपन सोर्स से पंजीकृत कृषकों का डाटा वेलीडेशन की प्रक्रिया के अंतर्गत है। जिन्हें इसी क़िस्त में सम्मिलित करते हुए 10 अगस्त 2023 तक उनके खाते किसान सम्मान निधि की धनराशि स्थानांतरित की जाएगी।
कृषि मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में योजना के प्रारम्भ से अब तक 26107691 कृषक आच्छादित है जिन्हें कम से कम एक बार योजना से प्रधामन्त्री किसान सम्मान निधि की किश्त प्राप्त हुई है। किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक चार माह में 2000 रू० क़िस्त की दर से वर्ष में कुल 6000 रू० किसानों के खातों में स्थानान्तरित कर दिसम्बर 2018 से प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की गयी। योजना के प्रारम्भ से जून, 2023 तक सभी 13 किस्तों को सम्मिलित करते अब तक कुल 56678 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों को लाभ दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने के कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के मंत्रीगण प्रतिभाग करेंगे। हाथरस में अनूप वाल्मीकि, बदायूं में संजय गंगवार,  वाराणसी में रविंद्र जायसवाल, मथुरा में लक्ष्मी नारायण जी, मुजफ्फरनगर में कपिल देव अग्रवाल, बरेली में बलदेव सिंह औलख, मेरठ में सोमेंद्र जी, मुजफ्फरनगर में जसवंत सैनी तथा बाराबंकी में वे स्वयं किसानों के साथ इस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के कुल 18073 खाद बिक्री केंद्रों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र में परिवर्तित कर दिया जाएगा।

Check Also

2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

लखनऊ, 31 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *