Breaking News

बाबू सिंह कुशवाहा की तीस करोड़ की बेनामी संपत्ति ज़ब्त

लखनऊ। आयकर विभाग , बेनामी निषेध इकाई , लखनऊ द्वारा आज दिनाँक 24.03.2023    को    एक  संपत्ति  , खसरा संख्या 503, रकबा-1.6670 हेक्टेयर स्थित- ग्राम-सरायं शहज़ादी, परगना-बिजनौर, तहसील-सरोजनीनगर, जिला -लखनऊ (बेनामीदार देशराज सिंह  के नाम) बेनामी संपत्ति  लेन-देन (निषेध) अधिनियम , 1988 के अंतर्गत अनंतिम रुप से कुर्क की गयी।  इस संपत्ति के किसी प्रकार के हस्तांतरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गयी है।  इस संपत्ति के असली मालिक बाबू सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री के होने का संदेह है।  इस नोटिस की 1 प्रति उन्हें भी भेजी गयी है।  इस संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग रु  30 करोड़ होने का अनुमान है। आयकर विभाग की कार्यवाही अभी प्रचलित है।

Check Also

मौसम की मार से आहत किसानों को राहत पहुंचाएगी योगी सरकार

लखनऊ : 14 मई, 2026     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *