Breaking News

माफिया अतीक के कार्यालय पर पुलिस का छापा,बड़ी मात्रा मे हथियार व् नगदी बरामद

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में मंगलवार को प्रयागराज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने अतीक अहमद के कर्बला चकिया स्थित कार्यालय पर छापा मारकर कुल 74 लाख 62 हजार रुपया कैश 10 असलहे जिसमें पांच पिस्टल, पांच तमंचे और एक मैगजीन के साथ 112 कारतूस बरामद किया।उमेश पाल हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने मंगलवार को धूमनगंज के जयरामपुर से नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार उर्फ लाला और अरशद कटरा को गिरफ्तार कर लिया। कैश अहमद माफिया अतीक के घर में वर्षों से ड्राइवर है। राकेश उर्फ लाला माफिया के घर 19 वर्ष से मुंशी का काम करता रहा है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने अतीक अहमद के करबला स्थित कार्यालय पर छापा मारा।

Check Also

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ : 26 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *