लखनऊ : 19 दिसंबर, 2024 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा योजित रिट के पारित आदेश के क्रम में गठित एडवाइजरी कमेटी द्वारा …
Read More »पं.राजेन्द्र गंगानी के कथक नृत्य ने जीता सबका दिल
लखनऊ 18 दिसम्बर। सरस्वती संगीत अकादमी का 21वां दीक्षांत समारोह एवं सरस्वती सम्मान 2024 का आयोजन बुद्धवार 18 दिसम्बर को गोमती नगर स्थित संत गाडगे ऑडिटोरियम में किया गया। श्वेता तिवारी के मंच संचालन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ. विद्या बिन्दु सिंह और विशिष्ट अतिथि कस्टम एवं सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर उग्रसेन धर द्विवेदी और दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की। विशेष प्रस्तुतियों के अंतर्गत नई दिल्ली से आमंत्रित पंडित राजेन्द्र गंगानी का प्रभावी कथक नृत्य और मुम्बई के यशवंत वैष्णव के एकल तबला वादन ने शाम को परवान चढ़ाया। यह समारोह बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष प्रोफेसर कुमकुम धर की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पंडित राजेन्द्र गंगानी ने सबसे पहले नटराज जी की आराधना “भस्म भूषण अंगन शिव” की जोशीली प्रस्तुति दी। कृष्ण लीलाओं पर आधारित कवित्व और ताल पक्ष की बंदिशों पर उनका नृत्य देखते ही बना। उन्होंने खासतौर से लखनऊ वासियों के लिए राजस्थानी ठुमरी “ऐसो हठीलो छैल मग रोकत है गिरधारी बनवारी” पर भाव पक्ष का शानदार प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया। अंत में उन्होंने, फतेह सिंह गंगानी के तबला वादन के साथ सुंदर जुगलबंदी पेश कर तालियां बटोरीं। इस क्रम में यशवंत वैष्णव ने पद्म विभूषण ज़ाकिर हुसैन जी को तबले के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तीन ताल में विभिन्न घरानों के अंदाज को समेटते हुए गागर में सागर को समाहित किया। उन्होंने खासतौर से उस्ताद अल्ला रक्खा साहब और उस्ताद ज़ाकिर हुसैन जी के कायदे के अंदाज को पेश कर प्रशंसा हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी घराने की पारंपरिक बंदिशों का चलन भी तबले पर स्वरित किया। अकादमी के प्रबन्ध निदेशक, डॉ. श्रीकान्त शुक्ल की अगुआई में हुए सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख – नवल किशोर जी, जयपुर के सुप्रसिद्ध सुरबहार वादक – डॉ. अश्विन एम. दलवी, बाराबंकी के किसान – पद्मश्री राम सरन वर्मा, हिमांचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला की कुलपति प्रो. प्रीती सक्सेना, नई दिल्ली निवासी जयपुर घराना के सुप्रसिद्ध कथक गुरु पंडित राजेन्द्र गंगानी, वाराणसी के प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. प्रभु नारायण दूबे, लखनऊ घराना के सुप्रसिद्ध तबला वादक खलीफा उस्ताद इल्मास हुसैन खाँ, लखनऊ की सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका – शशि लेखा सिंह, लखनऊ के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रदीप तिवारी ‘धवल‘ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरस्वती संगीत अकादमी के निदेशक मंडल में शामिल आरती शुक्ला और प्रशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे। इस क्रम में अकादमी के स्टूडेंटस ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये। समूह नृत्य शिव स्तुति और सती कथा में अक्षरा तिवारी, अक्षिता सिंह, सरमिष्ठा तिवारी, तनिशा मिश्रा, अनिका पाण्डे, अविका गोस्वामी, श्रीशा रघुवंशी, दीपांशी तिवारी, अराध्या श्रीवास्तव, इशिता ठाकुर ने प्रभावी भाव पक्ष का प्रदर्शन किया। इसके उपरांत सामूहिक ढोलक वादन सुनना श्रोताओं को रोमांचित कर गया। इसमें विवाहित महिलाओं के साथ–साथ युवतियों ने ही नहीं पुरुषों और बालकों तक ने ढोलक वादन किया।
Read More »युवा कांग्रेस के ”यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम के सीजन-5 की शुरुआत
लखनऊ, 17 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को उनकी प्रतिभा को उभारने …
Read More »कॉलेज ऑफ नर्सिंग कमान अस्पताल, मध्य कमान लखनऊ का दीप प्रज्ज्वलन समारोह आयोजित
लखनऊ, 17 दिसंबर 2024 कॉलेज ऑफ नर्सिंग कमांड हॉस्पिटल (सीसी) के बीएससी नर्सिंग छात्रों के 11वें बैच का दीप प्रज्ज्वलन …
Read More »मुख्यमंत्री ने विधानसभा की नवीनीकृत दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया
लखनऊ : 16 दिसम्बर, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान सभा सत्र के अवसर पर विधानसभा …
Read More »श्रीराम मंदिर परिसर में सैकड़ों सनातनी मातृशक्तियों के सुंदरकांड ने किया हजारों भक्तों को प्रेरित
लखनऊ बुधवार 16 अक्टूबर। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में बीते मंगलवार 15 अक्टूबर …
Read More »उत्तर प्रदेश सरकार ने GCAP वर्ल्ड सॉफ्टेक के साथ स्कॉलर प्लैनेट ऐप लॉन्च किया
लखनऊ, 10 अक्टूबर 2024 । उत्तर प्रदेश सरकार ने GCAP वर्ल्ड सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से “स्कॉलर प्लैनेट ऐप” …
Read More »लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय ने एएमसी के जाबांज नायकों को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ, 07 अक्टूबर 2024 एएमसी सेंटर एवं कॉलेज की कमांडेंट तथा ओआईसी रिकॉर्ड्स और एएमसी के कर्नल कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल …
Read More »ऑल इंडिया शानी’ज़ ट्राफी में जलवा दिखाएंगे देश के दिग्गज खिलाड़ी
लखनऊ । लखनऊ में इस साल लगातार क्रिकेट की धूम चल रही है। पहले आईपीएल और अब ईरानी ट्राफी के …
Read More »सूरजपुर वेटलैंड को इको टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया जायेगा-जयवीर सिंह
लखनऊ: 07 अक्टूबर, 2024 विगत् 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत लोगों में वन्य …
Read More »
Parivartan Live