लखनऊ।लखनऊ के बालागंज क्षेत्र में स्थित राम नगर के श्री कृष्ण लॉन में दिनाँक 31 अक्टूबर 2023 से 7 नवंबर 2023 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हुआ जिसके प्रथम दिवस में कल पहले कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे राम नगर क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित पुरुष एवम महिलाएं सम्मिलित हुई। कथा में चित्रकूट से उपस्थित कथा व्यास श्री पवन दस जी महाराज के द्वारा शाम 4 बजे से कथा के महात्म्य के बारे में बताया गया और मधुर भजनों से सजी हुई संध्या संगीत और आरती के बाद प्रथम दिन का समापन हुआ ।।
